
कुल्लू। करवाचौथ पर जहां पत्नी ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा, वहीं कई पतियों ने भी अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। पुरुषों और युवकों का कहना है कि अगर हमारे लिए महिलाएं व युवतियां व्रत रखतीं हैं तो हम भी उनके लिए व्रत रख सकतें हैं। कुल्लू के प्रेम, सोनू, पवन मणिकर्ण के अमरनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ-साथ व्रत रखा। इसके अलावा युवक नितेश, भानु, हरि सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रेमिका के लिए करवाचौथ के व्रत को साझा रखा। कुल्लू जिला में कई कुंवारी लड़कियों ने भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा। इस दौरान युवतियों ने विवाहित महिलाओं की तरह हार-श्रृंगार नहीं किया, लेकिन हाथों में मेंहदी जरूरी रचाई। इस दौरान उन्होंने भी विधि पूर्वक पूजा पाठ किया। विवाहित महिलाएं बिंदियां, चुड़ियां, मशकारा, काजल और दोनों हाथों में मेंहदी के रंग में रंग गई थी। कुल्लू की युवतियां निशा, रामेश्ववरी, अंजना, डिंपल, सरला, सुलोचना, लक्ष्मी, मंजू, ऊझी घाटी की सरोजनी और ऊषा, बजौरा की सुनीता, बंजार की रीना, सोनम आदि का कहना है कि उन्होंने अपने अच्छे पति की प्राप्ति के लिए करवाचौध का व्रत रखा। भुंतर की मंजू और मणिकर्ण की युवती आशा का कहना है कि मात्र 15 दिनों में वे वैवाहिक सूत्र में बंधेगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बार शादी से पहले ही अपने मंगेत्र के लिए करवाचौथ व्रत रखा।
