
कुल्लू। लालचंद पार्थी कलाकेंद्र में 22 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दूसरी संध्या में युवा नर्तकी शिल्पा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मोनाल एक्टिव क्लब के कलाकारों ने काक नाटक का मंचन कर दर्शकों खूब हंसाया। कार्यक्रम में क्षितिज ने राग भूपाली की धूने छेड़कर समा बांधा। इसके बाद बांसुरी वादक भूप सिंह ने भी अपनी बांसुरी से राग भूपाली की धूने निकालकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। सितार वादक पीयूय ने भी शुद्ध सारंग प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डा. सूरत राम ठाकुर ने हंस ध्वनि की धूनों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद शिल्पा ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में जय देव विद्रोही, सुमन सिक्का, राजपाल कौशल और शेरू बाबा ने कविता सुनाकर दर्शक का मनोरंजन किया। शेरू बाबा ने सितारे जमी के या आसमां के दोनों चमकते हैं। पेश किया। कार्यक्रम में मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के कलाकारों ने हास्य नाटक काक चरित्र प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया। इस नाटक का निर्देशन रंगकर्मी केहर सिंह ने किया। नाटक में दीन दयाल, जीवानंद, श्याम व भूषण देव आदि ने भाग लिया।
