एबीवीपी ने कॉलेज में बोला हल्ला

हमीरपुर। एबीवीपी की हमीरपुर इकाई ने कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
इकाई सचिव शुभम पठानिया ने कहा कि कॉलेज में जर्नलिज्म प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। बीसीए की लैब में कंप्यूटर काफी समय से खराब पड़े हुए हैं। ब्याज हॉस्टल को शुरू नहीं किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंटीन में खाने की उचित व्यवस्था करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन किए जा रहे हैं लेकिन कॉलेज प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। धरना-प्रदर्शन में तेन सिंह, सचिन शर्मा, अभिषेक चंदेल, मोहित शुक्ला, रमन राणा, राहुल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts