ईसपुर के दो गुटों में संघर्ष, मां-बेटी समेत तीन घायल

ऊना। क्षेत्र के ईसपुर में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनाें गुटाें की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार तारो देवी पत्नी तारा चंद निवासी ईसपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार सायं दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवीर सिंह, जीतो देवी, सपना देवी, सुमन देवी सभी निवासी ईसपुर उनके घर में घुस आए और उनके एवं उनकी बेटी के साथ मारपीट की।
उधर, दूसरे पक्ष से बलवीर सिंह पुत्र वर्ण चंद निवासी ईसपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार सायं तारो देवी, पूजा देवी, जसवीर सिंह सभी निवासी ईसपुर उनके घर के आंगन में आ गए और उनके साथ मारपीट की। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि ईसपुर में हुए संघर्ष मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।

Related posts