
चंबा। फेस्टिवल सीजन के चलते पर्यटन निगम के होटल इरावती और चंपक में ग्राहकों के लिए विशेष छूट दी गई है। पर्यटन निगम के वरिष्ठ प्रबंधक हेमराज शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में होटल चंपक एवं इरावती में 35 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। स्थानीय निवासी इस विशेष छूट का लाभ शादी विवाह जैसे खास आयोजनों के लिए लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम का कार्य हमेशा ग्राहक फ्रेंडली होता है। इसके अलावा गुणवत्ता में भी निजी इकाई से जमीन आसमान का फ र्क होता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष छूट अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और रीति रिवाजों के तहत सुहाग व्रत करवाचौथ का अपना एक महत्व है। उन्होंने कहा कि सुहाग व्रत के दिन पर्यटन निगम के होटल में ठहरने वाले विवाहित जोड़ों के लिए सरगी एवं पूजा थाली निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही व्रत पूजा के बाद रात्रि भोज भी विवाहित जोड़ों को निशुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के चंबा और डलहौजी परिसर में करवाचौथ पर्व को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम का यह इंतजाम विवाहित जोड़ों को खींचने में काफी सफल होगा।
