1300 से 3000 करो वेतन

कुल्लू। जिला जलवाहक कम सेवादार संघ कुल्लू ने सरवरी स्थित भूतनाथ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने सीएम को लंबित पड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र में नौ साल के बाद जलवाहकों को जलवाहक कम सेवादार बनाया गया है, उन्हें नियमित करने, छुट्टियों का वेतन देने, ग्रामीण जलवाहकों को 1300 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये मासिक वेतन देने और अन्य विभागों की तरह जलवाहक कम सेवादारों को अन्य भत्ते देने का भी आग्रह किया है।
इसके बाद संघ की बैठक राज्य के महासचिव विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। जलवाहक संघ ने मुख्यमंत्री से की है कि जल्द उनकी मांगों को गंभीरता से लेंगे और उन्हें पूरा करेंगे। इस मौके पर संघ के जिला प्रधान उत्तम शर्मा, राज्य महासचिव विनोद कुमार, जिला महासचिव चेत राम प्रभाकर, रविंद्र कुमार, मीरा देवी बबली देवी, चुनी लाल, हीरा लाल, रूमा देवी, प्रकाश चंद, शिवी देवी, फकीर चंद, नंद लाल, गोपाल मौजूद रहे।

Related posts