
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को स्थानीय विश्रामगृह में हुई बैठक में मिशन 2014 की तैयारी पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। धर्माणी ने फूड सिक्योरिटी बिल, स्वां चैनेलाइजेशन प्रोजेक्ट समेत प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने की नसीहत दी।
उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की सूचना अपने ब्लॉक प्रभारियों को दें, ताकि प्रभारी भी इन बैठकों में शिरकत करके कार्यकर्ताओं व समर्थकों को लोकसभा चुनावों पर टिप्स दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में विभिन्न बूथों पर बैठकों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए और इन बैठकों की मासिक रिपोर्ट जिला कार्यालय को दें। मुकेश अग्निहोत्री ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा तथा यूपीए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी नीतियों का बखान बूथ स्तर पर किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे मिशन 2014 में प्रदेश में कांग्रेस की परफार्मेंस को बेहतर बनाया जाए।
बैठक में सतपाल रायजादा, जिला प्रवक्ता विजय डोगरा, महासचिव यशपाल राणा, मेहर सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर दुखिया, बोधराज, कुशल सिंह रैणी, पीसीसी सदस्य उर्मिला शर्मा, मिल्कफेड के निदेशक रामदास मलांगड़, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेखा राणा, मंडी समिति के चेयरमैन शिवकुमार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत राणा, हजारी लाल, बलवंत परमार, प्रीतम चंद, रविंद्र फौजी, अमन शर्मा, रमेश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
