भड़ोलियां, संतोषगढ़, कनेड़ में मारपीट

ऊना। जिला के संतोषगढ़, भड़ोलियां कलां और कनेड़ में मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार निर्मला देवी पत्नी प्रेम नाथ निवासी भड़ोलियां कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात राम प्यारी पत्नी ब्रह्मानंद और उसके पुत्र ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उधर, अनीता पत्नी अरुण कुमार निवासी संतोषगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार सुबह रेणू पत्नी कमल कुमार, कमल कुमार, अंकू पुत्र कमल कुमार ने उनका रास्ता रोककर पैसों के लेन-देन के कारण मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आईं हैं। उधर, बंगाणा के अंतर्गत कनेड़ निवासी फकरदीन पुत्र दिलिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार देर सायं उनके भाई बाबूदीन के साथ घरेलू लड़ाई-झगड़ा हो गया। लेकिन बाबूदीन मारपीट पर उतारू हो गया और उसने जमकर हुड़दंग मचाया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि तीनों वारदातों के संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।

Related posts