धबीरी का तीन गोल्ड पर निशाना

नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में लड़कियों की जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स मीट का शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर गौना करौर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
पहले दिन हुए तीन मुकाबलों में धबीरी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दो स्थानों पर सेरा की काजल ने गोल्ड मेडल झटका है। शॉटपुट में सेरा की काजल प्रथम, सुजानपुर की शिवानी द्वितीय और भलेठ की प्रिया को तृतीय स्थान मिला। लांग जंप में धबीरी की अनु प्रथम, एसपीएस कल्लूर की शीतल द्वितीय तथा कन्या स्कूल नादौन की विशाली तृतीय स्थान पर रही हैं। 600 मीटर दौड़ में धबीरी की नीलम प्रथम, जंदड़ू की अंजलि द्वितीय और धबीरी की आरती तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में धबीरी की नीलम प्रथम, आरती द्वितीय और कन्या विद्यालय सुजानपुर की प्रतिभा तृतीय स्थान पर रही। हाई जंप में सेरा की काजल प्रथम, जंदड़ू की अंजलि द्वितीय, जोलसप्पड़ की रीतिका तृतीय स्थान पर रही है। प्रतियोगिता का आयोजन एडीपीईओ मस्त राम बडयाल की देखरेख में किया जा रहा है। खेल समन्वयक कमल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 20 स्कूलों की 220 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Related posts