
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने कुल्लू जिला में विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दाम निर्धारित कर दिए हैं। उन्होंने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार दाल, चावल, चपाती तथा सब्जी की फुल डाइट की कीमत चालीस रुपये निर्धारित की गई है। तंदूरी रोटी चार रुपये, तवा चपाती साढे़ तीन, परांठा बारह रुपये और प्लेन परांठा दस रुपये में मिलेगा। दो पूरी और चने की प्लेट बीस रुपये, चावल प्लेट 15, दाल प्लेट 15, दाल फ्राई 25, सब्जी स्पेशल 30, पालक पनीर या मटर पनीर 40, मीट प्लेट 60, चिकन करी प्लेट 50 रुपये, लोकल दूध 22 रुपये प्रति लीटर, उबला हुआ लोकल दूध 25, मीट 260 रुपये प्रति किलोग्राम, सुअर मीट 110, चिकन 150, मछली 120, फ्राई मछली 180, दही 35 और पनीर 180 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा। लोकल सोडा बोतल के दाम छह रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि पैकड दूध और कोल्ड ड्रिंक्स के दाम प्रिंटेड रेट के अनुसार ही वसूले जा सकते हैं। उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि निर्धारित दरों से अधिक दाम वसूलने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
