121 छात्रों में पाया गया दंत रोग

गलोड़ (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारी गलोड़ के सौजन्य से राष्ट्रीय शिशु एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशमीर स्कूल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठाशाला प्लासाी, दाड़, कशमीर, नुग्रां, सीसे स्कूल कशमीर के कुल 408 बच्चों में से 373 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 121 बच्चों में दांत का रोग पाया गया। 6 त्चचा रोग से पीड़ित, 16 कान, 5 नेत्र रोगी, 19 खून की कमी और 90 अन्य बीमारियों के रोगी पाए गए। चेकअप के दौरान विद्यार्थियों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
कलस्टर कैंप में डा. दलजीत सिंह बन्याल, लेख राज फार्मासिस्ट, सुनील कुमार चौहान डेंटल हाइजिनिस्ट, राज कुमार नेत्र जांच अधिकारी, रेलू राम स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, संतोष कुमारी, नीलम कुमारी, अनुराधा, तिलक राज शर्मा स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य शिक्षक गलोड़ महेंद्र सिंह नरोता आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य ध्रुव सिंह राणा, शिक्षक राजेंद्र कुमार, सुनीता कुमारी, नीता, रीना कौशल, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts