
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विकास खंड की दाड़ला पंचायत प्रधान को पद से निलंबित कर दिया गया है। पंचायत प्रधान पर वित्तीय अनियमितता तथा शक्तियों का दुरुपयोग करने के आरोप सही पाए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर ने जांच के आधार पर निलंबन आदेश जारी किए हैं। साथ ही पंचायत प्रधान को पद की मोहर, चल अचल संपत्ति पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2011 में पंचायत चुनावों के दौरान ग्राम पंचायत दाड़ला से प्रोमिला देवी चुनाव जीती थीं।
पंचायत उपप्रधान चमेल सिंह, वार्ड सदस्य ध्यान सिंह सहित अन्य ने पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता, पद व शक्तियों का दुरुपयोग करने की बात कही गई थी। एक नेपाली को दाड़ला का मूल निवासी का प्रमाण पत्र जारी कर उसका आधार कार्ड बनवाने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जांच करवाई गई। तथ्यों के अनुसार दायित्वों की पूर्ति में लापरवाही बरतने, शक्तियों का दुरुपयोग करने की पुष्टि हुई।
उपायुक्त आशीष सिंहमार ने पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत प्रदत्त शक्तियों और प्रावधानों
