फर्राटा दौड़ में अर्चना, विकास जीते

हमीरपुर। जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में सिंथेटिक ट्रेक पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ केसीसी बैंक के वाइस चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, पांच हजार और 10 हजार मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
वीरवार को दौड़ के मुकाबले हुए हैं। 100 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में कुठेड़ा की अर्चना पहले, कक्ड़ियार की मोनिका दूसरे और जंगलबैरी की किरण तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में कक्ड़ियार की पूजा पहले, धबीरी की रीना दूसरे और कक्ड़ियार की ही दीपशिखा तीसरे पायदान पर रही। 200 मीटर में कुठेड़ा की अर्चना पहले, धबीरी की रेखा दूसरे और जंगलबैरी की शिल्पा को तीसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ में घबीरी की अनु पहले, अंबिका दूसरे और सुजाता ने तीसरा स्थान झटका है। तीन हजार मीटर लंबी दौड़ में कक्ड़ियार की कल्पना पहले, धबीरी की अनु दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर रही है। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में कोट का विकास पहले, चबूतरा का शुभम दूसरे और कक्कड़ का पंकज तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में कोट का सूरज पहले, अमरोह का रोहित दूसरे और कुठेड़ा का जाकिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहा है। पांच हजार मीटर लंबी दौड़ में कुठेड़ा का राम किशोर पहले, धबीरी का नितिश दूसरे और बोहणी का पुनीत तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में कुठेड़ा का ही रामकिशोर पहले, कक्डियार का गुलशन दूसरे और कुठेड़ा का मुनीष तीसरे स्थान पर रहा है। शेष मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में जिला भर के विभिन्न 36 सरकारी और निजी स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। विजेता छात्र 29 से 31 अक्तूबर तक धर्मशाला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन एडीपीईओ सुनील कपिल, संयोजक जगदेव ठाकुर, सह संयोजक अशोक, सुरजीत, डीपीई राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, रमेश, शैलेंद्र, विजय चंदेल, प्रदीप ठाकुर, राकेश कुमार आदि की देखरेख में किया जा रहा है।

Related posts