
नादौन (हमीरपुर)। शहर की लुथान रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम दिन ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन ने शिरकत की। संजय रतन ने लुथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को 16 लाख 70 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। रामनाटक क्लब भवन को 5100 रुपये की राशि देने के साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग ब्यास नदी पर झूला पुल का शिलान्यास 13 जनवरी को करवाने की घोषणा की। 13 जनवरी को लुथान झूला पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। रतन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार सभी तबकों, सभी क्षेत्रों की तरक्की के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में झूला पुल बन जाने से लोगाें को सहूलियत मिलेगी। पूर्व पंचायत प्रधान जगत राम, पंचायत प्रधान सरोज कुमारी, पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह, भगवान दास, मस्तराम, राजीव कु मार, प्रताप सिंह, तिलक राज, मेहर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
