मामूली बात पर भिड़े दरोगा और पूर्व सभासद

काशीपुर। एक दरोगा पर पूर्व सभासद के साथ अभद्रता के आरोप में दर्जनों भाजपाई और पार्षद कोतवाल से मिले। बाद में दरोगा के खेद जताने पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
मंगलवार को वार्ड नंबर तीन आवास-विकास के पूर्व सभासद राजू सेठी घर से मुख्य बाजार स्थित अपनी दुकान को जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौराहे पर एक सिपाही ने सेठी से वाहन को अलग रूट से ले जाने को कहा। जिसपर सेठी की पुलिस कर्मी से नोकझोंक हो गयी। इसके बाद चौराहे पर खड़े एक दरोगा ने सभासद सेठी को रोक लिया और यातायात नियमों को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके विरोध में दर्जनों भाजपाइयों और पार्षद कोतवाली पहुंचे और कोतवाल डीसी ढौंडियाल से शिकायत की। कोतवाल ने सभी लोगों को समझाया और दरोगा को कोतवाली बुला लिया। जहां दरोगा ने मामले पर खेद जताया। इसके बाद सभी लोग लौट गए। कोतवाल से मिलने वालों में पुष्कर बिष्ट, अमित मनचंदा, गुरविंदर सिंह चंडोक, रवि पाल, पुलकित सेठी, पाली वर्मा, प्रदीप कुमार, शिखर, विनय पाल, मनोज जग्गा, मोहन बिष्ट, गगन कांबोज आदि शामिल थे।

Related posts