
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बड़ैहर गांव में करीब पौने पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। शातिरों ने सोमवार शाम के समय घर की ऊपरी मंजिल से करीब 14 हजार की नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया है। घटना के समय परिवार घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र शर्मा निवासी बड़ैहर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू और पत्नी सोमवार शाम करीब छह बजे घर के बरामदे में बैठी थीं। इस दौरान शातिरों ने उसके घर की ऊपरी मंजिल में सेंधमारी की। कमरे में घुसकर करीब 14 हजार रुपये की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े हैं। ज्वेलरी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि बरामदे में बैठी सास और बहू को इसकी भनक तक नहीं लग पाई है। वारदात का पता उस समय चला जब बहू खाना पकाने के लिए ऊपरी मंजिल में गई। उसने देखा कि कमरों के दरवाजे खुले हैं। जब वह कमरे में गई तो अलमारी खुली देखी। सामान भी बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके चलते परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, एसपी वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द की आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
