79 वाहनों के चालान, 25 हजार जुर्माना

ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर चली हुई है। सोमवार रात को पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान 79 वाहनों के चालान काटकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि बिना लाइसैंस के 8 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नौ चालान, तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर 15 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग का एक, बिना हेल्मेट के 12 चालान, ट्रिप्पल राइडिंग के 5 चालान, सेफ्टी बेल्ट के बिना वाहन चलाने पर 10 गाड़ियों सहित अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर चली हुई है। सोमवार रात को पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान 79 वाहनों के चालान काटकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि बिना लाइसैंस के 8 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नौ चालान, तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर 15 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग का एक, बिना हेल्मेट के 12 चालान, ट्रिप्पल राइडिंग के 5 चालान, सेफ्टी बेल्ट के बिना वाहन चलाने पर 10 गाड़ियों सहित अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

Related posts