
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से लगभग चार हजार श्रद्धालुओं का दल चिंतपूर्णी माता के दरबार पर नतमस्तक होने पहुंचा। दल की अगुवाई कर रहे भक्त हंसराज ने बताया कि अश्विन नवरात्रों के दौरान मथुरा में आयोजित किए गए कार्यक्रमों से निवृत्त होकर सभी लोग माता के दर्शनों को पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु लगभग 80 बसों के एक बेड़े में सवार होकर आए हैं। इस दौरान वह चिंतपूर्णी के अतिरिक्त कांगड़ा जिला के विभिन्न शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों भी हाजिरी लगाते हुए वापिस उत्तर प्रदेश की ओर लौटेंगे।
