
कुल्लू। दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हुए है। पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ले रही है। मणिकर्ण पुलिस ने दशहरा उत्सव शुरू होते ही चरस के साथ बाबा सहित एक अन्य को हिरासत में ले लिया। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मंगलवार को आरोपियों को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस का एक दल एसआई राजकुमार की अगुवाई में हुरलाधार के पास गश्त पर था। पुलिस आने-आने वाले वाहन चालकों की चेकिंग कर रही। उसी दौरान शक के आधार पर एक बाबा और मलाणा के एक व्यक्ति को रोका गया। उनके कब्जे से 210 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी के कांधला निवासी बाबा राजेंद्र नाथ और मलाणा के धाराबेहड़ निवासी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर हैं। मंगलवार को आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
