टैंपो ने रौंदा बाइक सवार, मौत

ऊना। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में टैंपो और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने टैंपो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर निजी काम से जा रहा था। इसी दौरान बाथड़ी के पास ही सामने से आ रहे एक टैंपो ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने टैंपो चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts