
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के देहलां में पुलिस की ओर से चूरा पोस्त के साथ दबोचे गए आरोपी को अदालत ने दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि बलविंद्र सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। अनुपम शर्मा ने बताया कि देहलां निवासी बलविंद्र सिंह को चुरा पोस्त रखने के आरोप में रविवार दोपहर गिरफ्तार किया गया था। जबकि सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करने पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी युवक से मामले के संदर्भ में कड़ी पूछताछ की जाएगी।
