
कुल्लू। जलवाहक कम सेवादार संघ खंड कुल्लू दो की बैठक में जलवाहकों को 75 रुपये डेली के हिसाब से वेतन देने की मांग की गई। ढालपुर स्थित लोअरविंग स्कूल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महासचिव चेतराम प्रभाकर ने की। बैठक में जलवाहकों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा जलवाहक संघ ने इस वर्ग को नियमित न करने पर भी रोष जताया।
चेतराम ने बताया कि जिस समय जलवाहकों को नियमित होना था उस समय सरकार ने उन्हें 12 साल बाद दैनिक वेतनभोगी बना दिया। आठ साल बाद कर्मचारी नियमित हो जाते हैं। संघ ने प्रदेश सरकार से 75 रुपये दिन के हिसाब से वेतन देने की मांग की है। कम सेवादार जलवाहकों को नियमित किया जाए और पार्ट टाइम का समय 9 वर्ष से घटाकर तीन वर्ष किया जाए। साथ दैनिक वेतनभोगी के कार्यकाल समय 7 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष किया जाए। जलवाहकों एवं जलवाहक कम सेवादार को छुट्टियों का वेतन देने का भी आग्रह किया है। बैठक में जिलाध्यक्ष उत्तम शर्मा, सचिव रविंद्र कुमार, संजय, सेस राम और मीरा सहित भारी संख्या में जलवाहकों ने भाग लिया।
