
बंगाणा (ऊना)। सब्जी उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाले बंगाणा के उत्पादकों को घर द्वार पर मार्केट न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्र सिंह, शिव नाथ, गुरदेव सूरज, देवराज शर्मा, किशोरी लाल, निर्मल कौशल, राम अवतार, गुलजार सिंह, अमरदीप, राज कुमार, सोहन लाल, दीनू राम, रमेश चंद, रणवीर ठाकुर, प्रेम चंद, देवी दास, रोशन लाल, पंकज कुमार, मनोहर लाल, अजय कुमार, निक्का राम, ओम प्रकाश, मनीश धीमान, जोगिंद्र लाल, सुदर्शन सिंह, सतपाल, किशन कुमार, जसवंत सिंह, राकेश शर्मा, निर्मल ठाकुर, वेद व्यास, हरिदास, कृष्ण कुमार, जोधा राम, अमर चंद, ज्ञान चंद तथा सुभाष चंद का कहना है कि बंगाणा क्षेत्र में लोगों के पास उपजाऊ जमीन है।
यहां गेहूं, मक्की, चावल, गन्ना, कपास तथा हरी सब्जियों सहित कई किस्म के फल-फूल भी उगाए जाते हैं, सबसे बड़ी समस्या तब पैदा होती जब इनकी दिन-रात मेहनत करउगाई गई फसलों को बेचने के लिए इन्हें 40 से 70 किलोमीटर दूर ऊना या फिर होशियारपुर का रुख करना पड़ता है। किसानों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि जल्द से जल्द बंगाणा में एक सब्जी मंडी खोली जाए। पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं कुटलैहड़ कांग्रेस के नेता रामदास मलांगड़ का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जल्दी ही कुटलैहड़ का दौरा कर रहे हैं। सीएम के समक्ष इस मांग को रखा जाएगा।
