हिलोपा ने बस किराया वृद्धि का किया विरोध

नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल लोकहित पार्टी ने बस किराये में बढ़ोतरी का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू राम मंडयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ोतरी का विरोध करते हुए एसडीएम नादौन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंडयाल ने कहा कि बस किराये में बढ़ोतरी से आम लोगों सहित गरीब लोगों को भारी बोझ पड़ा है। बस किराये में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए मांग की कि न्यूनतम किराये में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। निर्णय नहीं बदला तो पार्टी की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन आरंभ कर दिए जाएंगे। किराये में बढ़ोतरी से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। दूसरी ओर उचित मूल्यों की दुकानों पर दालें, चीनी उपलब्ध नहीं है। लोगों को मजबूरन महंगे दामों पर खुले बाजार में आवश्यक खाद्य वस्तुएं खरीदनी पड़ रही हैं।

Related posts