
कुल्लू। जिला इंटक की मासिक बैठक में मजदूरों की लंबित पड़ी मांगों पर चरचा की गई। साथ इन मांगों को उठाने की रणनीति बनाई गई। मौहल स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव चंद शकेल ने की। बैठक में इंटक से संबंधित विभिन्न विभागों, प्रोजेक्टों और उद्योगों के मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों, महिला इंटक, युवा इंटक, खेतीहर किसान संगठन, कामगार और अन्य निर्माण मजदूर संघ तथा वर्कर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में मजदूर भवन बनाने के मुद्दे को जिला प्रशासन के समक्ष उठाने को लेकर भी चरचा हुई। बैठक में इंटक के वरिष्ठ महामंत्री रामलाल कुल्लवी, छज्जू राम, संजय शर्मा, खीमीराम चौहान, खेमावती, ज्ञानचंद, किशन ठाकुर, लगन शर्मा, श्याम दास महंत, गुलजारी लाल, नोक सिंह, जगत राम, तोता राम, बेली राम, दामोदर दास, नारायण सिंह, अमरनाथ, थलीराम, राजमल शर्मा, शांति लाल, टेक राम और ओम प्रकाश सहित बंजार, मणिकर्ण, सैंज, मनाली तथा कुल्लू इंटक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
