विभिन्न पंचायतों को मिले नए प्रतिनिधि

सिहुंता (चंबा)। मोरठू पंचायत के प्रधान पद पर हुए उप चुनाव में विक्रम सिंह ने 71 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 377 में से 214 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 143 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी सुदर्शन को मात्र 13 मत मिले। मोरठू वार्ड में 68, खवाड़ा वार्ड में 79, भाटी वार्ड में 70, जल्यूं वार्ड में 66, भटलाड़ी वार्ड में 84 मत पड़े। मोरठू पंचायत में कुल 529 में 377 मत पड़े। इनमें पुरुषों ने 199 और महिलाओं ने 178 मत डाले। कुल मतदान में से सात वोट निरस्त किए गए। यह जानकारी पंचायत सचिव आलमदीन ने दी।

Related posts