भोटा में भिड़े बस-ट्रक, एनएच जाम

भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर भोटा के समीप पुल पर एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं और चालक भी बाल-बाल बच गए हैं। टक्कर के बाद एनएच करीब आधा घंटा बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सवारियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बस जाहू से हमीरपुर जा रही थी। जब बस भोटा पहुंची और पुल को क्रॉस कर रही थी तो सामने से एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सवारियां और चालक बाल-बाल बच गए लेकिन एनएच पर जाम लग गया। घटना की सूचना हमीरपुर पुलिस को दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस आई और उसके बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटा मार्ग बाधित रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सवारियां भी परेशान हुईं।
यात्रियों युद्धवीर सिंह, किशोरी लाल, चमन लाल, वेद प्रकाश, राजकुमार, रणवीर सिंह, कुशल कुमार, विधि चंद, गोरख राम, विचित्र सिंह, नायक राम आदि का कहना है कि भोटा के समीप बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इससे यातायाता आधे घंटे तक बाधित रहा।
उधर, पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related posts