गलत दवाई के सेवन से मौत

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत चिल्लियां पंचायत के एक युवक की गलत दवाई का सेवन कर लेने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र कशमीर चंद निवासी कमलाल की तबीयत वीरवार को अचानक खराब हो गई। परिजन तुरंत नादौन अस्पताल ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि युवक का काफी समय से उपचार चल रहा था। वीरवार प्रात: उसने गलती से कोई और दवाई खा ली। इस कारण अचानक तबीयत खराब हो गई। सुरेश कुमार दिमागी तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसपी बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की।

Related posts