चुनावी वायदों को पूरा करे सरकार

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। संघ ने सरकार से चुनाव से पहले किए वायदों को जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद कर दी है। वीरवार को पेंशनर्स संघ अंब शाखा को बैठक प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में चक सराय गुगा में हुई। संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज का भव्य स्वागत किया तथा गुहार लगाई कि सरकार पंजाब की तर्ज पर चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार पेंशन भोगियों को 65, 70 एवं 75 वर्ष की आयु में क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पेंशन का हिस्सा दिया जाए। वृद्ध, विधवाओं, अंपग व्यक्तियों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़कर 600 रुपये, 70 वर्ष से ऊपर वृृद्धों को 800 रुपये और 80 वर्ष से ऊपर 1000 रुपये पेंशन वायदे के अनुसार दी जाए। महासचिव देवराज शांडिल ने कहा कि सरकार अपना वायदा भूल गई है तथा पेंशनराें की अनदेखी की जा रही है। शांडिल ने कहा कि पेंशनराें के लाखों के चिकित्सा बिल लंबित पडे़ हैं। सरकार ने बजट का कोई प्रावधान नहीं किया हैं। बैठक में जगदीश राम, मास्टर निक्का राम, जगदीश राम धीमान, योगराज धीमान, बाबा किशन देव, प्रेम दत्त शर्मा, जगदीश राम तहसीलदार, जीआर कौशल, रघुवीर महाजन, काबुल सिंह, शामलाल शर्मा, उत्तम चंद शर्मा, महंतराम, रमेश चंद, विक्रम चंद, पिरथी चंद आदि मौजूद थे।

Related posts