16 लाख में बिका जंगली लहसुन

केलांग। शक्तिवर्धक दवाईयों में इस्तेमाल होने वाले जंगली लहसुन की पुलिस के कड़े पहरे के बीच वन विभाग ने बोली लगाई। तस्करी के जरिये चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी-किलाड़ से देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहे जंगली लहसुन की इस खेप को लाहौल-स्पीति पुलिस ने जुलाई माह में पकड़ा था। कोर्ट के आदेश के बाद लाहौल वन मंडल ने इसके लिए खुली बोली आमंत्रित की थी। इसमें सर्वाधिक साढे़ तीन हजार प्रति किलो के हिसाब से बोली लगी। इसके एवज में शख्स ने वन विभाग को वेट और इनकम टैक्स समेत कुल 16 लाख का भुगतान किया है। डीएफओ हीरा लाल राणा ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि जल्द ही जाहलमा में भी तस्करी के दौरान जब्त किए साढे़ चार क्विंटल जंगली लहसुल की बोली लगाई जाएगी।

Related posts