
ऊना। क्षेत्र के पंजावर में सात एवं आठ अक्तूबर को दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दंगल कमेटी के प्रधान रणजीत राणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय मेेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों के पहलवान भाग लेकर अपनी जोर आजमाइश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वार्षिक मेले में कमेटी की ओर से उन व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने जिला, प्रदेश एवं देश में अपना एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस दंगल मेेले में आठ अक्तूबर को बड़ी माली पर 31 हजार रुपये विजेता पहलवान को दिए जाएंगे।
