
पालमपुर/थुरल(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुरके के गांव आलमपुर बाग में एक सुसर ने खुद को गोली मार कर उड़ा लिया और बहु पर फायर कर उसे गंभीर घायल कर दिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सोमवार दोपहर को घटी। घायल बहु को टांडा रैफर कर किया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। जबकि सुसर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव आलमपुर बाग में घर में हुई कहासुनी पर सुसर रणजीत उर्फ काका ने पहले अपनी बहु को गोली मार कर घायल कर दिया। लेकिन बाद में उसने खुद को गोली मार कर जान दे दी। बताया जाता है कि रविवार रात से सुसर और बहु की घर में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। यह बहसबाजी सोमवार सुबह भी चलती रही। जिसके बाद सुसर ने कहीं जा कर शराब पी ली। जब वह घर आया तो उसने अपने बंदूक निकाल कर अपनी बहु रंजना देवी (25) को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गई। यह देख लोगों ने उससे बंदूक छीन ली और कहीं पर छुपा दी और घायल रंजना को सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देख उसे टांडा मेडिकल कालेज फिर उसके बाद चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। घटना के कुछ दे बाद शराब में धुत ससुर की शराब उतरी तो उसने कहीं से अपनी बंदूक फिर से निकाल ली और खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सुसर रणजीत के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल महिला का पति पानीपत में नौकरी करता है। उधर, थाना प्रभारी लंबागांव सुनील राणा ने कहा कि घायल महिला को टांडा से पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि मृतक रणजीत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
