
ऊना। क्षेत्र के गांव भड़ोलिया कलां में दसवीं कक्षा का छात्र अचानक करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे तुरंत घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हाल को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को दसवीं कक्षा का छात्र रजत घर में विद्युत तार को बदलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई पहुंचाया, जहां युवक की हालत स्थित बताई जा रही है। एचएचओ केएल बैरी ने मामले की पुष्टि की है।
