मारपीट की वारदातों में पांच गिरफ्तार

ऊना। जिला मुख्यालय के रायसरी और बसाल के दो-दो गुटाें में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दोनाें वारदातों में पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। मामलों की पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। घटनाओं में घायल हुए लोगों का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला देवी एवं उनकी भाभी निशा निवासी रायसरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुकेश कु मार उर्फ रिंपी निवासी रायसरी ने अपने परिवार के साथ मारपीट की है। आरोपी के छोटे भाई की शादी हो गई है, जबकि आरोपी स्वयं अभी कुंवारा है। इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने ही परिजनों पर हमला कर दिया, जिससे आरोपी ने आम जनता की शांति में भी बाधा उत्पन्न की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, बसाल से पुलिस को सूचना मिली कि प्यारा सिंह निवासी अपर बसाल एवं संसार चंद व सोनू निवासी नारी एवं नवजीत सिंह निवासी अप्पर बसाल आपस में मारपीट कर रहे हैं। घटना में सभी लोगों को चोटें आई हैं। आरोपियाें ने वारदात के दौरान आसपास के लोगों को भी परेशान किया। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने वारदातों को लेकर मामले दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि रायसरी और बसाल में हुई मारपीट की घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है

Related posts