बस किराया वृद्धि पर भड़की भाजपा

जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, महासचिव यशपाल सिंह राणा, विजय चौधरी, उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, सुदेश ठाकुर, कमलेश कुमारी, राज कुमार डोगरा, केवल सिंह, विजय शर्मा, कमलेश भारती, मक्खन चौधरी, सचिव कमल राज, सतीश ठाकुर मास्टर संसार चंद, एडवोकेट राजेंद्र भट्टी, राज कुमार धीमान, जसमेर देवी, सत्या राणा, रेखा चौधरी, मंजू जरियाल, ठाकुर हरि सिंह, मंगत राम शर्मा, शेर सिंह गर्ग व देस राज राणा ने संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार की ओर से बस किराया वृद्धि और राशन के डिपुओं में एपीएल परिवारों की चीनी व खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि की कड़ी निंदा की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आम जनता पर भारी बोझ है। किराया वृद्धि की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 प्रतिशत बस किराया वृद्धि तथा लोकल किराया दो रुपये से 5 रुपये कर प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है। राशन की सरकारी दुकानों पर एपीएल परिवारों को चीनी छह रुपये महंगी मिलेगी और खाद्य तेल पहले से 10 रुपये महंगा मिलेगा, जबकि दिवाली की चीनी 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। जिला भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार इस किराया वृद्धि और राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों की चीनी, खाद्य तेल की कीमतों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस ले, नहीं तो भाजपा जिला स्तर पर इसका विरोध कर जन-आंदोलन करेगी।

Related posts