संदिग्ध अवस्था में घूमते तीन धरे

अंब (ऊना)। उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को अंब पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दबोच लिया। शनिवार देर शाम इन तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने तीन संदिग्धों के धरे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार देर शाम मैड़ी के कुछ लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक यहां शुक्रवार से लेकर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थलों से तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान बलविंद्र पुत्र कश्मीर सिंह निवासी होशियारपुर, रमेश कुमार पुत्र रामलाल, निवासी मोहाली और हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई। इनसे पुलिस पूछताछ जारी है। इनके परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है

Related posts