खराब मौसम ने रोकी मुख्यमंत्री की राह

काजा। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को स्पीति घाटी के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काजा और ताबो का दौरा नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री का करीब साढे़ नौ बजे काजा पहुंचने का कार्यक्रम था और उसके बाद उन्हें ताबो में भी जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन शनिवार सुबह खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर केलांग नहीं पहुंच पाया। इस कारण मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से भुंतर पहुंचना पड़ा। मौसम साफ होने पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद ही समधो के लिए उड़ान भर सका। वे काजा और ताबो नहीं जा पाए और उन्हें समधो से सीधे चांगो पहुंचना पड़ा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर काजा और ताबो के लोगों में काफी उत्साह था। दोनों जगह जनसभा स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, लेकिन खराब मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोपहर बाद तक दोनों सभा स्थल खाली हो गए थे।

Related posts