दौलतपुर कालेज का होगा सरकारीकरण

दौलतपुर चौक (ऊना)। ब्लाक कांग्रेस गगरेट की बैठक शनिवार को मवा कहोलां के अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत परमार ने की, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में आगामी 2014 के लोस चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। खाद्य सुरक्षा बिल व आम जनता को दिया गया कौशल भत्ता उपहार है, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया कौशल विकास भत्ता बेरोजगारों को नायाब तोहफा है। उधर, राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की सीएससीए के अध्यक्ष सन्नी कुमार एवं संदीप ठाकुर की अगुवाई में कालेज के सरकारीकरण की मांग रखी गई। इस पर विधायक ने कहा कि कालेज के आधे अधूरे सरकारीकरण से आ रही समस्याओं के निवारण के लिए शीघ्र ही दौलतपुर चौक कालेज का पूर्ण सरकारीकरण किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेद प्रकाश पराशर, जिला पार्षद कांता कंवर के अलावा कांग्रेस के आब्जर्वर सुनील बिट्टू, संजय भाटिया, सुनीता देवी, सुमन, युवा नेता विजय ठाकुर, संजय पुर्जा, बूथ कांग्रेस कमेटी विलेज कांग्रेस कमेटी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts