शपथ के साथ एससीए ने संभाला कार्यभार

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को नवगठित एससीए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसके चावला ने एससीए अध्यक्ष अजय कुमार राणा, उपाध्यक्ष वरुण कुमार, सचिव आरजू ठाकुर, संयुक्त सचिव दीपक मनकोटिया को शपथ दिलवाई।
कक्षा प्रतिनिधियों तथा विभाग प्रमुख में एमए अंग्रेजी तृतीय वर्ष की शाइना, राजनीतिक विभाग से मंजू शर्मा, पीजीडीसीए से रमन दीप कौर, बीए प्रथम वर्ष से करण कुमार, करण मिन्हास, बीए द्वितीय वर्ष से सत्यानंद, बीए तृतीय वर्ष से नेंसी ठाकुर, पूजा, बीएससी प्रथम वर्ष से भूपेंद्र सिंह, रिचा ठाकुर, बीएससीए द्वितीय वर्ष से खुशबू, पंकज ठाकुर, बीएससी तृतीय वर्ष से अंकुश शर्मा, बीकॉम प्रथम वर्ष से रवि पुरी, बीकॉम द्वितीय वर्ष से सुमित शर्मा, मीनाक्षी, मोहित शर्मा, बीसीए विपन कुमार, बीसीए तृतीय वर्ष से अमित कुमार, बीबीए प्रथम वर्ष, रोहित कुमार, बीबीए पांचवें सेमेस्टर से हेमंत कुमार ने शपथ ग्रहण की। नामित सदस्यों में शैक्षणिक गतिविधियों में सविता, बबिता सैणी, शिखा, एनसीसी यूनिट से सौरव, एनएसएस से करुण शर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रिया, मंजीत सिंह, विद्यार्थी संपादक हेम लता ने शपथ ग्रहण की। एससीए पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एमबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
महाविद्यालय के प्रो. पीएस चंदेल, प्रो. रविराज डा. एसके बंसल, प्रो. विन्नी ओहरी, प्रो. सुरेंद्र अत्री, प्रो. सोनिका, प्रो. प्रतिमा नड्डा, प्रो. अश्वनी पटेल, प्रो. पवन, प्रो. सुरेश, प्रो. प्रवीण सांख्यान, प्रो. आरपी भारद्वाज, प्रो. वाईपी सैणी, प्रो. इंदू बाला, प्रो. अरुणा शर्मा, प्रो. रमन शर्मा, प्रो. उपासना, प्रो. गुरजीत कौर, प्रो. सोनिका, प्रो. विवेक, प्रो. अनिल, प्रो. अरुण, प्रो. सतपाल सिंह मौजूद रहे।

Related posts