भाषण में रीतिका फर्स्ट

बिझड़ी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय मतदाता जागरूक अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य एचएस राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खंड बिझड़ी के दस विद्यालयों के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में महारल स्कूल की रीतिका ने प्रथम, झिरालड़ी के सौरभ ने द्वितीय, अतुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बिझड़ी की शिवानी शर्मा ने प्रथम, नीलम पब्लिक स्कूल बीहडू की दिव्य सोनी ने द्वितीय, हेमा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में रक्षा देवी झिरालड़ी ने प्रथम, अंजली देवी ब्याड़ ने द्वितीय, सुमित टिप्पर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा जितना ज्यादा मतदान करेंगे, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। एसएमसी प्रधान ओंकार शर्मा, रणजीत सिंह, अनीता कालिया, प्रवक्ता श्याम लाल, राजेश ढटवालिया, अनिल कुमार, मनोहर भोगल, कुलदीप शर्मा, कुंता देवी, संजीव शर्मा, पुरूषोतम शर्मा, दिनेश पटियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts