
कुल्लू। शिमला में आयोजित बैठक में लिए गए कर्मचारी हित फैसलों का हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। साथ ही परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है।
परिवहन कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में परिवहन मंत्री ने 48 घंटे ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा के लिए 5 सदस्यों की कमेटी बनाने, बसों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बस बार रजिस्टर लगाने का अहम निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त अनुबंध पर 4000 रुपये वेतन पाने वाले संवाहकों के लिए कमीशन की नीति में बदलाव करने और टिकट लेने के लिए यात्री की जिम्मेवार तय करने की घोषणा की है। इसके अलावा कर्मचारी महासंघ ने चालकों-परिचालकों को अधिक समय भत्ता प्रदान करने की भी मांग की है। इसके अतिरिक्त 3-10-2012 की अधिसूचना को रद करने और रात्रि भत्ता बढ़ी हुई दरों पर अदा करने की मांग की है।
निगम कर्मचारियों को देय 4-9-14 के तहत मिलने वाले विशेष लाभ और निगम में खाली पड़े पदों को तुरंत भरने की मांग की है। बैठक में महासंघ के कार्यकारी प्रधान सर्व देसराज शर्मा, महासचिव जगरूप सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान हरदयाल सिंह, राजेंद्र, उपप्रधान जगदीश कुमार, प्रदीप बलौरया, सलाहकार अब्दुल रफीक और सुरेंद्र कुमारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
