हैंडबाल में चताड़ा बना सिरमौर

दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में चल रही चार दिवसीय 30वीं जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के 52 स्कूलों के करीब 587 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्हाेंने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा कि बच्चाें को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए आत्मबल मिलता है। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, हाकी, खो-खो, हैंडबाल, फुटबाल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हैंडबाल में संतोषगढ़ ने चताड़ा को, फुटबाल में अंबोटा ने सलोह को, हाकी में सलोह ने गोंदपुर बनेहड़ा को, कबड्डी में पूबोवाल ने मंदली को, खो-खो में ललड़ी नें पालकवाह को, जबकि बैडमिंटन में बढेड़ा राजपूतां विजयी रहा। वहीं वालीबाल में गुरपलाह ने ललड़ी को हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर एडीपीओ हरीश शर्मा, जिला परिषद सदस्य अमनदीप मोनी, प्रधानाचार्य कुसुम चब्बा, प्रवक्ता वीरेंद्र चंदेल, उमा सोनी, सीमा चोपड़ा, एमएम गर्ग, श्याम लाल, पदम मोहन, सुनीता द्विवेदी व अनुराधा शर्मा सहित भारी संख्या में गांववासी मौजूद थे।

Related posts