जोगटा गुट का विरोधी धड़े पर तीखा पलटवार

कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कुल्लू इकाई ने सुंदरनगर में आयोजित फेडरल हाउस को कामयाब शो करार दिया है। महासंघ की शहरी इकाई के अध्यक्ष
टिक्कम नेगी ने कहा कि जोगटा टीम को प्रदेश के कर्मचारियों का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के इस फैडरल हाउस में 11 जिलों के प्रधान, महासचिव, सभी विभागीय इकाईयों के प्रधान और महासचिवों के साथ प्रदेश के आठ सौ कर्मचारियों भाग लिया था। शहरी इकाई के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समय प्रदेश के अधिकांश कर्मचारी जोगटा टीम के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ स्वयं भू कर्मचारी नेता समानांतर गुट का झूठा दर्जा देकर अपनी कर्मचारी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश के कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। जोगटा गुट ने कहा है कि स्वयंभू कर्मचारी नेताओं ने कांग्रेस के जाली पेडों पर कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इससे प्रदेश के कर्मचारियों को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि इस बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।
नेगी ने कहा कि सरकार की तरफ से प्रदेश में जोगटा टीम को ही सरकारी मान्यता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। बताया कि जल्द डीसी कुल्लू के साथ महासंघ के जिला अध्यक्ष सेसराम ठाकुर के नेतृत्व में बैठक होगी। शहरी इकाई के महासचिव रामलाल ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान दुर्गा सिंह वजीर, उपप्रधान लालचंद, महिला उपप्रधान चंद्रप्रभा ठाकुर, सहसचिव प्रेम सिंह, उपप्रधान नीरतम राम, संयुक्त सचिव रमेश ठाकुर, वित्त सचिव दलीप सिंह, प्रेस सचिव ठाकुर दास, जिला महासचिव भादर चंद, वरिष्ठ उपप्रधान अमर ठाकुर और उपप्रधान विनोद ने फैडरल हाउस को कामयाब शो करार दिया है।

Related posts