
ऊना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल में भाजपा हमीरपुर सहित चारों लोकसभा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सत्ती बुधवार को विश्रामगृह में जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए सत्ती ने कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने को कहा। सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से संकल्प लें कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में और बूथ स्तर पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। देश व प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जनता में रोष है और आज हर स्थान पर हर वर्ग को राहत के लिए के लिए केवल भाजपा व नरेंद्र मोदी ही विकल्प दिख रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार व कुशासन से त्रस्त जनता को राहत दिलाने के लिए सबको ग्रास रूट पर पार्टी को मजबूत करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुंचाकर कांग्रेस को बेनकाब करें। भाजपा आने वाले समय में बूथ स्तर तक विशेष अभियान छेड़ेगी। फूड सिक्योरिटी बिल भी जनता को भ्रमित करने का कांग्रेस का एक प्रयास है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई खत्म करने का वादा किया, पर महंगाई बढ़ी। गरीबी खत्म करने का वादा किया और देश में गरीबी भी बढ़ी। देश में घोटाले और भ्रष्टाचार बढ़ा। नए उद्योग लगाने के नाम पर हिमाचल की जमीनें बेची जा रही हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधियों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। अधिकारियों को विपक्ष के विधायकों से दूर रहने के निर्देश तानाशाही ढंग से मुख्यमंत्री दे रहे हैं और अधिकारियों पर दबाव डालकर उनका कांग्रेसीकरण करने का प्रयास हो रहा है।
यह रहे मौजूद
बैैठक में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, हरिओम भनोट, सुमित, हिमफेड की पूर्व चेयरमैन संतोष सैनी, जिला महामंत्री यशपाल राणा, विजय चौधरी, सागर दत्त भारद्वाज, चौधरी मक्खन सिंह, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी शेर सिंह ठाकुर, सुदेश ठाकुर, केवल भदौड़ी, तिलकराज सैनी, अंबिका दत्त, रमेश भड़ौलियां, रानी राणौत, किरण राणा, मनोहर लाल, विनोद जोशी, अवतार सिंह घुग्गी, विनोद पुरी, नवदीप कश्यप, पुष्पा चौधरी, रेखा चौधरी, सूरम सिंह, डा. दलीप भारद्वाज व वशीर मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
