आमजन की दुश्मन बनी कांग्रेस

हमीरपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की दुश्मन बन गई है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोेजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आतंकवादियों को प्रोत्साहित कर जन मानस को प्रताड़ित करने का कोई अवसर केंद्र सरकार नहीं छोड़ रही। भाजयुमो पंजाब प्रदेश प्रभारी नरेंद्र अत्री माधोपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अत्री ने मंडल पदाधिकारियों से युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान की जानकारी ली तथा सदस्यता अभियान में मंडल की सफलता के लिए मंडल अध्यक्ष अंकुश जैन को बधाई दी। जिला अध्यक्ष हर्ष शर्मा और उनकी टीम ने जिला में 12 हजार से अधिक सदस्य बनाए है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोस चुनाव में देश को कांग्रेस से मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस लें। हर बूथ पर जाकर युवा सदस्य बनाएं और उन्हें राष्ट्र हित के कार्य में लगाएं। जिला भाजयुमो अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला मोगा प्रभारी राजीव कालडा, जिला महामंत्री सुमित टंडन, मंडल अध्यक्ष अंकुश जैन, जिला सदस्य मानिक वर्मा, साहिल जैन, नवीन बत्रा, गौरव, सुशील शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts