बड़सर में गुंडाराज का हुआ अंत

बिझड़ी (हमीरपुर)। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विस क्षेत्र में पिछले पंद्रह साल से गुंडाराज चल रहा था। विस चुनाव के दौरान जनता ने उसका अंत किया है। उन्होंने भाजपा पर खूब निशाने साधे। भाजपा उन्हें बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। लखनपाल बिझड़ी विश्राम गृह में आयोजित बड़सर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए टिप्स दिए गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक द्वेष की भावना से मेरी छवि को खराब करने के लिए भ्रामक प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक कितने पाक साफ हैं, उनके चिट्ठे भी मेरे पास हैं तथा सही वक्त आने पर सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। प्रदेश में योजनाएं केंद्र की यूपीए सरकार की देन है। प्रदेश में धूमल के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में हमीरपुर का नाममात्र विकास हुआ है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा नेता भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं।
जनहित की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं
लखनपाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनहित की योजनाएं जनता तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हर हालत में राज्य की चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होना चाहिए।
इन्होंने दर्ज करवाई उपस्थिति
बैठक में बड़सर विस क्षेत्र के पर्यवेक्षक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा दीपक शर्मा, राम चंद पठानिया, अरविंद्र कौर राणी, नरेश ठाकुर, विपन ढटवालिया, पवन कालिया, कमल पठानिया, वतन सिंह, सुरजीत कुमार, प्रवीण ढटवालिया, अशोक डोगरा, सतीश वली, वंदना लखनपाल, विशाल राणा, भूपेंद्र ठाकुर, देवेंद्र राणा, डैनी जसवाल, रमन कुमार, पंडित धनी राम, दौलत राम बंसल, बलीराम सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts