
बंजार (कुल्लू)। रविवार को बंजार कांग्रेस कमेटी की बैठक लारजी में हुई। बैठक में 2014 के लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी ने मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने की। इसमें बंजार के विधायक कर्ण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एक मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि 2014 के लोक सभा चुनाव में सांसद प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया जाए।
पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जीत दिलवाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपाध्यक्ष अनुज सूद, महासचिव मोती राम पालसरा, दलीप विष्ट, चंद्र वल्लभ नेगी, इंदु पटियाल, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा कटोच सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
