
ऊना। क्षेत्र के धार्मिक स्थल जोगीपंगा में एक युवक गहरे तालाब में कूद गया, जिससे युवक साथ आए दोस्तों में अफरा तफरी मच गई। युवक को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर मौके पहुंचे कर्मियों ने रस्से की सहायता से युवक को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मामले मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल पुत्र चेत राम निवासी देहूरी डुहाड जिला कुल्लू ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार देर रात वह और अश्वनी जैन निवासी डीसी कालोनी, जोगीपगां मंदिर में हुए थे तो करीब सवा दस बजे रात अश्वनी जैन ने तालाब में छलांग लगा दी। इसके चलते वह काफी घबरा गया। शोर मचाने के बाद मंदिर के कर्मचारियों ने रस्से की सहायता से एवं खुद तालाब में उतर कर अश्वनी को बाहर निकाला। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अश्वनी जैन के विरुद्ध धारा 309 के तहत केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
