गुड हाउस किपिंग से बचाएं 5 फीसदी ऊर्जा

मनाली। राष्ट्र स्तरीय सेमीनार में वक्ताओं ने दावा किया कि पांच फीसदी ऊर्जा गुड हाउस कीपिंग से बचाई जा सकती है। खराब उपकरणों को बदलकर भी दस फीसदी ऊर्जा बचती है। इसके अलावा सोलर एनर्जी के इस्तेमाल से भी ऊर्जा को बचाया जा रहा है। चैंबर आफ कामर्स के रिजनल डायरेक्टर दलीप शर्मा ने बताया कि ऊर्जा के बचाव से होटल मालिकों के साथ पर्यटकों और होटल कर्मचारियों को फायदा हो
सकता है।
ऊर्जा बचाव पर विशेष ध्यान देने वाले कर्मचारियों को होटल मालिकों को स्पेशल भत्ते देने चाहिए और ऊर्जा बचाने वाले ग्राहकों को भी विशेष छूट देनी चाहिए। इससे तीनों को फायदा होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। पीसीआरए के एडिशनल डायरेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि 100 से 200 कमरों के एक होटल में सबसे ज्यादा खपत बिजली की होती है। होटल में 60 फीसदी खपत बिजली की होती है। 15 प्रतिशत खपत पानी की होती है। फ्यूल की खपत 12 प्रतिशत और एलपीजी की खपत 6 से 7 प्रतिशत रहती है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्र सेन ठाकुर ने कहा कि बड़ी नहीं बल्कि छोटी-छोटी योजनाओं से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। बताया कि कई बार होटल और घरों में अनावश्यक रूप से भी बिजली जलती रहती है।

Related posts