तेज रफ्तार कार ने मारी राहगीर को टक्कर

टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय मुख्य चौक पर देर सायं एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल बाजार में देर सायं मोहल लाल निवासी मैहतपुर सड़क पार कर रहे थे कि इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पुलिस के जांच अधिकारी मुस्ताक अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts